अब बच्चों को मोबाइल से पढ़ाएगा शिक्षा विभाग, जारी होगा हेल्पलाइन नंबर

Ads

अब बच्चों को मोबाइल से पढ़ाएगा शिक्षा विभाग, जारी होगा हेल्पलाइन नंबर

  •  
  • Publish Date - December 19, 2017 / 03:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्र छात्राओं के विषय से संबंधित शंकाओं का समाधान करने के लिए जिला शिक्षा विभाग अब नई पहल करने जा रहाहै। इसके तहत स्टूडेंट्स के लिए एक हेल्प लाइन नंबर जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स इस नंबर पर काल कर विषय से संबंधित सवाल पूछ सकेंगे। छात्रों के सवालों का विषय विशेषज्ञ जवाब देंगे। अधिकारियों का कहना है कि इससे छात्र छात्राओं को परीक्षा की तैयारी करने मे मदद मिल सकेगी। 1 जनवरी से इसे शुरु करने की तैयारी है।

छत्तीसगढ़ की सरोज पांडेय चुनेंगी गुजरात का मुख्यमंत्री

रायगढ़ जिले में शिक्षा के स्तर को सुधारने और बोर्ड की परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र छात्राओं की मदद के लिए अब एक्सपर्ट्स की टीम मौजूद रहेगी। जिला शिक्षा विभाग ने इसकी रुपरेखा तैयार की है जिसके तहत जिले में फिजिक्स, कैमेस्ट्री मैथ्स, कामर्स, जैसे विषयों के एक्सपर्ट्स की टीम तैयार की जाएगी। ये एक्सपर्ट्स एक निर्धारित समय पर एक निश्चित स्थान पर मौजूद रहेंगे। छात्रों को उस स्थान पर दिए हुए टोल फ्री नंबर पर काल करना होगा। इसके लिए नियत समय भी तय किया जाएगा।

छगः रमन कैबिनेट के इस फैसले से इनको मिला जाति प्रमाण पत्र का लाभ

एक्सपर्ट इस काल में पूछे गए सवालों का हल बताएंगे। ये भी तैयारी की जारही है कि छात्र व्हाट्सअप नंबर पर भी लिखित में सवाल पूछ सकें ताकि इनका जवाब भी लिखित में दिया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि इससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी में मदद मिल सकेगी और उनके नतीजे बेहतर आएंगे। जिले में एक जनवरी से इसे लागू करने की तैयारी की जा रही है। इधर छात्र भी इस योजना को उपयोगी बता रहे हैं। छात्रों का कहना है कि हेल्प लाइन नंबर होने से वे अपने डाउट्स क्लियर कर सकेंगे। ट्यूशन नहीं जाना पडेगा या फिर दूसरे दिन क्लास लगने का इंतजार नही करना होगा। जिला प्रशासन की ये अच्छी पहल है जिसका लाभ छात्रों को मिलेगा। 

 

वेब डेस्क, IBC24