Bikram Sau Threat Calls/Image Credit: Social Media
Bikram Sau Threat Calls: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी के अचानक सड़क किनारे एक दुकान में जाकर झालमुड़ी खाने मात्र से दुकानदार युवक मुश्किल में पड़ गया है। बिक्रम साऊ का दावा है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय नंबरों, विशेषकर पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगातार धमकी भरे फोन और वीडियो कॉल्स आ रहे हैं।
दरअसल, 19 अप्रैल को झाड़ग्राम में चुनावी रैली से लौटते समय पीएम नरेंद्र मोदी सड़क किनारे बिक्रम (Bikram Sau Threat Calls) की दुकान पर रुक कर झालमुड़ी खाई और दुकनदार बिक्रम से बातचीत भी की। जिसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बिक्रम (Bikram Sau Threat Calls) ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कॉल करने वाले उन्हें पीएम मोदी से जुड़ने के कारण निशाना बनाने की बात कह रहे हैं। मामले को गंभीरता से देखते हुए प्रशासन ने बिक्रम साऊ की दुकान और आवास के आसपास पुलिस और केंद्रीय बलों को तैनात किया है। इसके साथ ही पुलिस ने धमकी भरे कॉल्स आने वाले इंटरनेशनल नंबरों को ट्रैक करना शुरू कर दिया है।
बिक्रम (Bikram Sau Threat Calls)ने बताया कि उनका किसी राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। पीएम मोदी का उनकी दुकान पर आना एक सम्मान की बात थी, लेकिन अब जिस तरह से पाकिस्तान और बांग्लादेश से कॉल आ रहे हैं, उससे उनका पूरा परिवार डरा हुआ है।