ट्रायबल एजुकेशन पर जोर देते शिक्षा मंत्री मंत्री केदार कश्यप

Ads

ट्रायबल एजुकेशन पर जोर देते शिक्षा मंत्री मंत्री केदार कश्यप

  •  
  • Publish Date - December 1, 2017 / 08:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

छत्तीसगढ़ सरकार  के 14 साल पूरे होने सभी विभागीय मंत्री रोज एक एक करके प्रेस वार्ता कर रहे है आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने ली जहां उन्होंने अपने विभाग की  उपलब्धियों पर  विशेष जोर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ट्रायबल क्षेत्रों के विकास के लिए कभी किसी ने नहीं सोचा था, लेकिन हमारी  सरकार ने उन्हें आगे लाने के लिए अथक प्रयास किये हैं यही वजह है कि आज उन ट्रायबल क्षेत्रों का विकास हमें दिखाई दे रहा है . उन्होंने आगे कहा कि दंतेवाड़ा का एजुकेशन हब विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का बनाया गया है.अपनी वार्ता के दौरान  मंत्री केदार कश्यप का पूरा टारगेट बस्तर और ट्राइबल क्षेत्रों के विकास को ज्यादा से ज्यादा लोगो को बताने में था उन्होंने आगे यह भी कहा कि  नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को सुधारने की दिशा में सरकार ने बेहतरीन काम किया है. जिसके तहत  प्रयास आवासीय विद्यालय की शुरुआत की गई. जिसे तीन सौं बच्चो से शुरू किया गया था और आज पुरे प्रदेश में इस तरह के 6 आवासीय विद्यालय है, जहां 17 सौ बच्चे पढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालय में अब 3 हजार सीट स्वीकृत की गई है और बिलासपुर प्रयास आवासीय विद्यालय में क्लैट की तैयारी की व्यवस्था भी की गई है.आगे उन्होंने बताया कि  आवास शुरू होने के बाद से अब तक आईआईटी में 23, एनआईटी में 117, मेडिकल कॉलेज में 27 और विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में 528 विद्यार्थी चयनित हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली के ट्रायबल यूथ हॉस्टल में पढ़ रहे तीन विद्यार्थियों डॉ गगन गिरी गोस्वामी, लाल दास और पीयूष कुमार लहरे का चयन यूपीएससी के लिए हुआ है.ये छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।