कोरिया। मनेन्द्रगढ़ के 30 बिस्तर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर वाले मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में उन्नयन करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल ने कलेक्टर सत्यनारायण राठौर के साथ अस्पताल परिसर और उससे लगे क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया । अस्पताल को उन्नयन करने की मांग काफी समय से चली आ रही है कांग्रेस ने भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में इसे शामिल किया था।
ये भी पढ़ें: इस विधानसभा का उपचुनाव अनिश्चित काल के लिए स्थगित, चुनाव आयोग ने दी जानकारी
इसी घोषणा को पूरा करने यह कवायद शुरू हुई है इसके लिए अस्पताल के आसपास के जर्जर सरकारी मकानों को तोड़ा भी जाएगा । मनेन्द्रगढ़ और आसपास कोई सुविधायुक्त अस्पताल नही है और यहां मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण बिस्तरों की भी कमी बनी रहती थी। ऐसे में 100 बिस्तर का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बन जाने से सुविधा मिलने लगेगी।
ये भी पढ़ें: इस जिले के 800 से अधिक कोरोना वाॅरियर्स खा चुके हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन की दवा
लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए एक प्राक्कलन भी तैयार किया है कि किस तरह से अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। सब ठीक रहा तो आने वाले समय मे मनेन्द्रगढ़ को एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सौगात मिल सकती है। अस्पताल का निरीक्षण शुरू करते ही विधायक विनय जायसवाल ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन लोगों से करने की बात कही बाद में कलेक्टर ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किये जाने की बात कही पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कहीं होता नहीं दिखाई दिया । ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग को किनारे कर अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया गया।
ये भी पढ़ें: बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में आज इस जिले के 39 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, अ…