रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो अजीत जोगी ने कहा है कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ेगी या नहीं इसका फैसला बहुत जल्द हो जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया में चल रही खबरों का खंडन करते हुए कहा कि अभी हमनें इस मुद्दे पर कोई अधिकृत फैसला नहीं लिया है।ऐसे में यह कहना कि हम लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे यह गलत है। जोगी ने कहा कि बहुत जल्द इस मामले पर हमारे पार्टी के सभी नेता बैठकर निर्णय ले लेंगे।
ये भी पढ़ें –चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में युवक गिरफ्तार,वाट…
बता दें कि बसपा-जेसीसी के बीच छत्तीसगढ़ में गठबंधन है। वर्तनाम में 8 सीटों पर बसपा ने अपने प्रत्याशी उतार दिए है। वही 3 सीटों पर बसपा प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीद लिए है।जोगी के चुनाव लड़ने मे अभी भी संशय,बरकरार है। वहीं कोरबा से बसपा के प्रत्याशी परमीत सिंह ने नामांकन फार्म खरीद लिया है। जिसे लेकर यह चर्चा है कि बसपा सभी 11 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। जिसे लेकर जोगी बसपा का गठबधन में दरार की भी चर्चा जोरों पर है।