हाथियों ने आंगनबाड़ी की खिड़की तोड़कर अंदर सो रहे महिला और बच्चे की ली जान

Ads

हाथियों ने आंगनबाड़ी की खिड़की तोड़कर अंदर सो रहे महिला और बच्चे की ली जान

  •  
  • Publish Date - August 6, 2018 / 11:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

कोरबा। कोरबा में हाथियों ने दो और लोगों की जान ले ली। हाथियों ने आंगनबाड़ी में धावा बोलकर वहां सो रहे दो लोगों को कुचलकर मार डाला। वहां मौजूद कुछ लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। हाथी के इस हमले के बाद ग्रामीण ख़ौफ़ज़दा है।

पढ़ें-दूषित भोजन करने से 100 से ज्यादा बीमार, 40 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

कोरबा के फुठहामुड़ा गांव में रविवार रात अकेला हाथी गांव में घरों को तोड़ रहा था। ऐसे में वनविभाग ने ग्रामीणों को इकट्ठा कर पास के आंगनबाड़ी में सुलाने की व्यवस्था की और वनविभाग का अमला हाथी को खदेड़ने रवाना हुआ। तभी दो हाथी आंगनबाड़ी में आ धमके। पहले तो हाथियों ने आंगनबाड़ी का चैनल गेट तोड़ने की कोशिश की और फिर भवन के खिड़की को तोड़कर किनारे सो रहे एक महिला और एक बच्चे को खींचकर बाहर किया और उन्हें बुरी तरह से कुचलकर मांर डाला।

पढ़ें- स्कूल में शिक्षकों की पार्टी में छलका जाम, एसडीएम ने रंगे हाथ पकड़ा

जब हाथी ने आंगनबाड़ी में धावा बोला तब आंगनबाड़ी में करीब 22 ग्रामीण सो रहे थे ऐसे में हाथी के हमले से ग्रामीणों के बीच अफरातफरी मच गई और लोगों ने भागकर जान बचाई। ग्रामीणों के भागदौड़ देखकर वनविभाग का अमला भी मौके पर पहुंच गया और उन्होंने हाथियों को भगाने की भी कोशिश की मगर वो भी नाकाम रहे।  इतना ही नहीं हाथी लगातार घरों को तोड़ते हुए आतंक मचा रहे थे। इसके बाद भी वनविभाग का अमला हाथियों को भगा नहीं पाया हालांकि वनविभाग भी मान रहा है कि हाथी ज्यादा उत्पाती हो गए है मगर वो हर संभव प्रयास की बात जरूर कह रहे है।

 

वेब डेस्क, IBC24

ताजा खबर