रायपुर-अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेल-यातायात, श्री टी.जे. लांगकुमेर ने आज पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ नया रायपुर में राज्य के सभी जिलों से आये यातायात प्रभारियों की बैठक ली। श्री लांगकुमेर ने उच्चतम न्यायाल द्वारा गठित ‘सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑफ रोड सेफ्टी’ से प्राप्त निर्देशों के अनुसार राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए किये जाने वाले प्रयासों की जिलेवार समीक्षा की।
ये भी पढ़े – रमन के बजट में शराब पर हुई ठिठौली
उन्होंने यातायात प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानव जीवन अनुमोल है। अतः राज्य में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की जान बचाने के लिए सभी तरह के आवश्यक प्रयास किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं विशेषतः नशे की हालत में गाड़ी चलाने, तेज गति से गाड़ी चलाने और माल परिवहन वाहनों में यात्री परिवहन किये जाने के कारण होती है अतः इन पर प्रभावी नियंत्रण किया जाना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शादी विवाह का समय प्रारंभ हो रहा है, राज्य के ग्रामीण अंचलों में बाराती माल परिवहन वाहनों में यात्रा करते हैं, इसको सख्ती से रोका जाय, साथ ही हेलमेट पहनने के लिए भी प्रेरित करते हुए चालानी कार्यवाही में तेजी लायी जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक जिले में ब्रीथ एनालाईजर, स्पीड राडार गन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दिये गये है। इसका उपयोग करते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़े – अमित जोगी ने उठाया विधान सभा में सवाल, मंत्री अनुत्तरित
श्री लांगकुमेर ने यातायात प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूल बसों का भी समय-समय पर चेकिंग करने के निर्देश दिए और यातायात नियमों की जानकारी स्कूली बच्चों के माध्यम से ग्रामीणजनों को भी जागरूक करने के निर्देश दिए। सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात श्री जितेन्द्र सिंह मीणा ने बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा संबंधित आवश्यक जानकारी पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए कहा कि पिछले दिनों पुलिस महानिदेशक श्री ए.एन. उपाध्याय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिला पुलिस अधिकारियों को राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए.
web team IBC24