नक्सलियों के नापाक मंसूबे नाकाम, तबाही का सामान बरामद

Ads

नक्सलियों के नापाक मंसूबे नाकाम, तबाही का सामान बरामद

  •  
  • Publish Date - August 25, 2017 / 05:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

 

दंतेवाड़ा में नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे. लेकिन जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया. कटेकल्याण इलाके में मारेंगा की पहाड़ियों से जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. ये वही तबाही का सामान है, जिसे दंतेवाड़ा पुलिस ने बरामद किया है। कटेकल्याण इलाके के मारेंगा की पहाड़ियों से बड़ी मात्रा में पुलिस ने ये विस्फोटक जब्त किया है।

चट्टानों के बीच एक खोह से ये विस्फोटक मिला है। नक्सलियों ने ज़मीन में गाड़ कर भी विस्फोटक छुपा रखा था। जवानों ने जिलेटिन, बारुद, हैंड ग्रेनेड, तीर बम के अलावा कोडेक्स वॉयर, बिजली के तार और स्टील के डिब्बे समेत अन्य सामान बरामद किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस को तीन दिन का वक्त लग गया।मुखबिर की सूचना पर CRPF,DRG और STF के क़रीब 200 जवानों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

पुलिस के मुताबिक जिलेटिन तेलंगाना के नलगोंडा और अमोनियम नाइट्रेट ओडिशा के राउरकेला की फैक्ट्री का बना हुआ है। नक्सली किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे, लिहाज़ा ये तबाही का सामान चट्टानों के बीच छुपा कर रखा था, लेकिन पुलिस ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पुलिस का भी मानना है, कि जवानों की इस कार्रवाई से नक्सलियों का मनोबल गिरेगा.