पं जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में छात्रों को दी गयी फर्जी डिग्री

Ads

पं जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में छात्रों को दी गयी फर्जी डिग्री

  •  
  • Publish Date - January 4, 2018 / 07:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

 

 

छत्तीसगढ़ में डिग्री की दुकानदारी बहुत पहले से चल रही है. लेकिन अब तक जो खबर मिलती थी वो प्राइवेट संस्थाओ के द्वारा दी गयी फर्जी डिग्री होती थी। लेकिन जो बात कल सामने आई है उसमे   पं जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संचालित अम्बेडकर अस्पताल में बीएएसएलपी कोर्स के दो बैच को बिना मान्यता के ही डिग्री दे दी गई।इसकी जानकारी दोनों बैचों के छात्रों ने प्रेसवार्ता में दी । उन्होने कहा की हमारे बैंचो के मान्यता प्राप्त नही होने के बावजूद भी हम लोगो को चार साल तक गुमराह किया गया। साथ ही हमें डिग्री भी दे गयी।छात्राओं ने बताया कि जब हमें प्रवेश के एक साल बाद आर.टी.आई के माध्यम से पता चला कि भारतीय पुनर्वास की ओर से काफी अनियमिता के कारण कोर्स संचालित करने के लिए दोनो सत्र के लिए मान्यता नही दी गई है। 

ये भी पढ़े – कुत्ते के प्रेम ने बेटे को बनाया हत्यारा ?

इस सम्बध में विभागाघ्यक्ष डॉ हंसा बंजारा और कोर्स सहसंचालिका डॉ वर्षा मुंगटवार से बात की तो उन्होने गुमराह करते हुए सभी डॉक्यूमेंट होने की बाते कही और 4 साल तक हमें गुमराह किया । साथ ही बिना मान्यता के नामांकन पत्र और परीक्षा आयुष विश्वविद्यालय की ओर से लिया गया और डिग्री भी वितरीत कि गई। 

कैसे दी गयी फर्जी डिग्री 

जो दो बैच के छात्र  अपनी फर्जी डिग्री लेकर घूम रहे हैं  उनमें 2013-14 और 2014-15  के स्टूडेंट हैं  उन्होंने बताया कि मान्यता नही होने के कारण वर्तमान में छात्रों का आर.सी.आई से रजिस्ट्रेशन नही हुआ है,जिससे नौकरी के लिए आपात्र घोषित हो रहे है और बेरोजगार हो रहे है। साथ ही उच्च शिक्षा एम.एस.एल.पी (पीजी) कोर्स करने की अनुमति नही दी गई.छात्रों ने बताया कि  इस सम्बध में हुए धोखाधड़ी की  शिकायत के लिए एफ.आई.आर कराने के लिए वे मौदहापारा थाना दो बार गए किन्तु उनकी शिकायत दर्ज नही हो रही है। दोनों बैंचों में 17 छात्रो से तीन वर्षा में 23,69,800 रुपय फीस जमा की गई है। छात्रो ने कहा की इस सम्बध में जनदर्शन में शिकायत की है । मंत्री अजय चंद्राकार से मुलाकात भी की गई किन्तु निराकरण नही हुआ।