उत्तरप्रदेश में पराली जलाने पर किसान पर जुर्माना

Ads

उत्तरप्रदेश में पराली जलाने पर किसान पर जुर्माना

  •  
  • Publish Date - October 11, 2020 / 10:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में अपने खेत में पराली जलाने के आरोप में एक किसान पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने रविवार को बताया कि किसान से एक हफ्ते में जुर्माने की राशि भरने को कहा गया है।

उन्होंने लोगों को पराली जलाने के खिलाफ चेताया भी है, जिससे प्रदूषण फैलता है।

भाषा नोमान नीरज

नीरज