कौशांबी में किसान की धारदार हथियार से हत्या

Ads

कौशांबी में किसान की धारदार हथियार से हत्या

  •  
  • Publish Date - April 3, 2021 / 06:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

कौशांबी (उप्र), तीन अप्रैल (भाषा) कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात खेत में सिंचाई करने गए एक किसान की कथित रूप से धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पिपरी थाना क्षेत्र के बराव गांव का निवासी राम भजन (52) कल खेत में सिंचाई करने गया था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में खेत की ओर गए।

पुलिस के अनुसार नलकूप के पास ही एक खेत में उसका रक्तरंजित शव पड़ा था। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने शनिवार को बताया कि परिजनों ने नामजद तहरीर दी है और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया क़ि शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। भाषा सं आनन्द वैभव

वैभव