राष्ट्रीयकृत बैंकों से लोन लेने वाले किसानों के भी कर्ज होंगे माफ, लखमा को उद्योग विभाग देने पर बोले-अक्षर ज्ञान नहीं लेकिन विकास,व्यापार और उद्योग की अच्छी समझ

राष्ट्रीयकृत बैंकों से लोन लेने वाले किसानों के भी कर्ज होंगे माफ, लखमा को उद्योग विभाग देने पर बोले-अक्षर ज्ञान नहीं लेकिन विकास,व्यापार और उद्योग की अच्छी समझ

राष्ट्रीयकृत बैंकों से लोन लेने वाले किसानों के भी कर्ज होंगे माफ, लखमा को उद्योग विभाग देने पर बोले-अक्षर ज्ञान नहीं लेकिन विकास,व्यापार और उद्योग की अच्छी समझ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: January 9, 2019 3:17 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन समेत प्रदेश के 25 उद्योग संघों की ओर से कल आयोजित एक अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर कहा कि उद्योग विभाग उद्योगों के विकास के लिए है, मगर उद्योगपति इस विभाग के अफसरों से ही परेशान थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

पढ़ें- अनुपूरक बजट, सीएम भूपेश ने विपक्ष को दिलाई उनके कार्यकाल की याद, कौ…

उन्होंने राज्य के विकास में सहयोग करने वालों को विशेष सहयोग देने की बात भी कही। उन्होंने आम लोगों समेत उद्योगों को कम से कम दर में बिजली देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि लोग पूछते हैं कि मैंने कवासी लखमा को उद्योग विभाग क्यों दिया? उन्होंने कहा कि कवासी को अक्षर ज्ञान नहीं हैं लेकिन जीवन और जमीन का बहुत ज्यादा ज्ञान है। वे विकास, व्यापार और उद्योग सबकी समझ रखते हैं।

राष्ट्रीय कृत बैंको से लोन लेने वाले किसानों के कर्ज होंगे माफ

मंगलवार को विधानसभा में सीएम भूपेश बघेल ने एक और घोषणा की। अब खेती के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों के लोन लेने वाले किसानों का भी कर्ज माफ होगा। उन्होंने अनुपूरक बजट की अनुदान मांगों पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि जनता से जो वादा किया है उसे जरूर पूरा करेंगे। सीएम ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों से कर्ज लेने वाले किसानों की रिपोर्ट मंगाई है, जो एक-दो दिन में आ जाएगी। आते ही कर्जमाफी कार्रवाही शुरू करेंगे।

पढ़ें-ननकीराम कंवर ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी सोशल मीडिया में वायरल, अफसरों के भ्रष्टाचार का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का बजट 1 लाख 5 हजार 170 करोड़ का हो गया है। यह बजट घोषणा पत्र पूरा करने की दिशा में अहम कदम है। सीएम ने धान खरीदी के मुद्दे पर भी विपक्ष पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि पद संभालते ही हमने किसानों का धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदने के फैसला किया है।


लेखक के बारे में