पांच वर्ष की बच्‍ची के साथ 13 साल के किशोर ने किया दुष्‍कर्म

Ads

पांच वर्ष की बच्‍ची के साथ 13 साल के किशोर ने किया दुष्‍कर्म

  •  
  • Publish Date - October 25, 2020 / 07:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

फतेहपुर (उप्र), 25 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा कस्बा में शनिवार को एक 13 साल के किशोर पर पांच साल की बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी किशोर को निगरानी में ले लिया है।

खागा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आर के सिंह ने रविवार को बताया कि ‘शनिवार की देर शाम एक व्यक्ति की तहरीर पर 13 साल के लड़के के खिलाफ पांच वर्ष की बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किये जाने का मामला दर्ज किया गया है।’

उन्होंने बताया कि ‘यह घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे की है। पहले पीड़ित और आरोपी पक्ष के परिजन शाम तक सुलह-समझौते के लिए पंचायत करते रहे, लेकिन बात न बनने पर देर शाम कोतवाली में मामला दर्ज करवाया गया है।’

सिंह ने बताया कि ‘घटना के समय बच्ची अपने घर से कुछ दूर स्थित खेत में अकेले थी, तभी बच्ची के पड़ोस में रहने वाला एक 13 साल का लड़का उसे खेलने का बहाना बनाकर झाड़ी के पास ले गया और उसके गुप्तांग में कथित रूप से उंगली डाल दी, जिससे उसे आंतरिक चोट आई है।’

पढ़ें- धान खरीदी पर हांफने लगी सरकार, राज्य सरकार स्वयं करे व्यवस्था, केंद…

एसएचओ ने बताया कि ‘दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को पुलिस और परिजनों की संयुक्त निगरानी में ले लिया गया है। पीड़िता को आंतरिक परीक्षण के लिए रविवार को महिला अस्पताल भेजा गया है।’

उन्‍होंने कहा कि ‘किशोर का कृत्य भी बलात्कार की श्रेणी में आता है इसलिए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-376 ( बलात्‍कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस समय आरोपी किशोर पुलिस और अपने परिजनों की संयुक्त निगरानी में है, न्यायालय से आदेश मिलते ही उसे सक्षम अधिकारी के सामने पेश किया जाएगा।’

पढ़ें- सीएम भूपेश ने पूर्व विधायक और कवर्धा रियासत की राजमाता शशिप्रभा देव..