Tehsildar Bribery Latest Case: महिला तहसीलदार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार.. लैंड डाइवर्जन के नाम पर ले रही थी इतने लाख रुपये, ड्राइवर को भेजा था पैसे लेने

Ads

Tehsildar T. Sucharitha Bribery Latest Case: तेलंगाना में महिला तहसीलदार रिश्वत लेते गिरफ्तार, लैंड डाइवर्जन मंजूरी के बदले 30 लाख रुपये मांगने का आरोप।

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 08:32 AM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 08:39 AM IST

Tehsildar T. Sucharitha Bribery Latest Case || Image- News Meter File

HIGHLIGHTS
  • महिला तहसीलदार सुचरिता रिश्वत मामले में ACB द्वारा गिरफ्तार।
  • लैंड डाइवर्जन मंजूरी के बदले 30 लाख रुपये मांगने का आरोप।
  • ड्राइवर वी नागेश रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

हैदराबाद: तेलंगाना के शमीरपेट मंडल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट टी सुचरिता को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। (Tehsildar T. Sucharitha Bribery Latest Case) अधिकारी पर सरकारी काम करने के बदले 30 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों के मुताबिक, सुचरिता ने 30 एकड़ कृषि भूमि को गैर-कृषि उपयोग (NALA Conversion) में बदलने की फाइल को मंजूरी देने और प्रक्रिया पूरी करने के लिए शिकायतकर्ता से 30 लाख रुपये मांगे थे। यह पैसा सरकारी अनुमति दिलाने के बदले मांगी गई थी।

ड्राइवर के जरिए ली 2 लाख की रिश्वत

अधिकारी ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 2 लाख रुपये अपने निजी ड्राइवर वी नागेश के माध्यम से लिए। शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामला दर्ज कर जाल बिछाया। जैसे ही ड्राइवर ने 2 लाख रुपये लिए, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। (Tehsildar T. Sucharitha Bribery Latest Case) जांच में सामने आया कि ड्राइवर यह रकम तहसीलदार की ओर से ले रहा था। इसके बाद ACB ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट में पेश किए गए आरोपी

गिरफ्तारी के बाद ड्राइवर वी नागेश और सुचरिता को नामपल्ली स्थित SPE और ACB मामलों की विशेष अदालत में पेश किया जा रहा है। ACB अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

जोगुलाम्बा गडवाल में मंडल सर्वेयर चढ़ा हत्थे

वही एक और मामले में राज्य के जोगुलाम्बा गडवाल जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक मंडल सर्वेयर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी की पहचान कम्मारि ब्रह्मैया के तौर में हुई है, जो वड्डेपल्ली मंडल में तैनात था। अधिकारियों के अनुसार, सर्वेयर ने शिकायतकर्ता के माता-पिता की जमीन का सर्वे करने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपी ने पहले 6 मई को 5 हजार रुपये एडवांस के रूप में ले लिए थे।

ACB ने बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद महबूबनगर रेंज की ACB टीम ने जाल बिछाया। मंगलवार को जैसे ही आरोपी अधिकारी बाकी 10 हजार रुपये ले रहा था, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इस पूरे कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी आरोपी के पास से बरामद कर ली गई। (Tehsildar T. Sucharitha Bribery Latest Case) गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नामपल्ली स्थित SPE और ACB मामलों की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है। सुरक्षा कारणों से शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी गई है। गौरतलब है कि, ACB ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगे तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत करें। शिकायत व्हाट्सएप और ACB के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी की जा सकती है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़े:

सीजेपी को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कराने के लिए वकील पहुंचा निर्वाचन आयोग

कसौली में वायुसेना स्टेशन के पास जंगल में आग, बुझाने के लिए वायुसेना ने हेलीकॉप्टर तैनात किए

हिमाचल पंचायत चुनाव: पहले चरण में 78.53 प्रतिशत मतदान; महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा

लखनऊ: विवाह के छह माह बाद महिला ससुराल में मृत पाई गई, परिवार का दहेज हत्या का आरोप

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान में धुआं, सुरक्षित बाहर निकलते वक्त दो यात्री जख्मी

हत्या के मामले में फरार पूर्व बीडीओ नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार, जमानत मिली

Q1. महिला तहसीलदार पर क्या आरोप लगा है?

उत्तर: लैंड डाइवर्जन मंजूरी के बदले 30 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है।

Q2. ACB ने रिश्वत मामले में किसे पकड़ा?

उत्तर: ACB ने ड्राइवर वी नागेश को 2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा।

Q3. आरोपियों को कहां पेश किया गया?

उत्तर: दोनों आरोपियों को नामपल्ली स्थित SPE और ACB विशेष अदालत में पेश किया गया।