Telangana Naxalites Surrender News: मोस्ट वांटेड पति-पत्नी दंपत्ति ने डाले हथियार.. DGP के सामने किया सरेंडर, यहाँ महज तीन माओवादी मौजूद वो भी अंडरग्राउंड..

Ads

Telangana Naxalites Surrender News: हैदराबाद में वरिष्ठ माओवादी नेताओं ने सरेंडर किया, डीजीपी सी वी आनंद ने नक्सलवाद खत्म होने का दावा किया।

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 08:13 AM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 08:15 AM IST

Telangana Naxalites Surrender News || Image- PTI News File

HIGHLIGHTS
  • वरिष्ठ CPI माओवादी नेता नरहरी और दनम्मा ने हैदराबाद में आत्मसमर्पण किया।
  • डीजीपी सी वी आनंद ने माओवाद की विचारधारा को अप्रासंगिक बताया।
  • अमित शाह ने भारत को तय समय से पहले नक्सल मुक्त बताया।

हैदराबाद: तेलंगाना में माओवाद उन्मूलन मोर्चे को बड़ी कामयाबी हासिल हुई हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के डीजीपी सीवी आनंद के सामने मंगलवार को वरिष्ठ CPI (माओवादी) नेता पासुनूरी नरहरी और उनकी पत्नी मेडारा दनम्मा ने हैदराबाद में आत्मसमर्पण कर दिया। (Telangana Naxalites Surrender News) दोनों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। इसे तेलंगाना में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों ने औपचारिक रूप से सरेंडर किया। इस मौके पर डीजीपी सी वी आनंद ने कहा कि दोनों ने अपनी इच्छा से पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि अब तेलंगाना में बहुत कम माओवादी सदस्य बचे हैं।

“माओवाद की विचारधारा का अब कोई स्थान नहीं”

सी वी आनंद ने कहा कि समाज अब बदल चुका है और आधुनिक भारत में माओवाद की विचारधारा के लिए कोई जगह नहीं बची है। उन्होंने बाकी बचे माओवादी कैडरों से भी अपील की कि वे हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल हो जाएं। (Telangana Naxalites Surrender News) डीजीपी ने कहा कि अगर तेलंगाना में भूमिगत माओवादियों की संख्या गिनी जाए तो अब मुश्किल से तीन सदस्य ही बचे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और पुलिस सरेंडर करने वालों को पूरा सहयोग देगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

अमित शाह ने नक्सलवाद खत्म होने का दावा किया

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि भारत तय समय से पहले ही नक्सल मुक्त हो गया है। उन्होंने सुरक्षा बलों की बहादुरी और बलिदान की तारीफ करते हुए कहा कि मार्च 2026 की समय सीमा से पहले ही नक्सलवाद पर बड़ी जीत हासिल कर ली गई। जगदलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह ने कहा कि अब बस्तर के लोग डर के माहौल से बाहर आ चुके हैं और वहां शांति का माहौल है। उन्होंने कहा कि पहले लोग बंदूक और हिंसा के साये में जीते थे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं और बस्तर खुलकर सांस ले रहा है।

इन्हें भी पढ़े:

सीजेपी को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत कराने के लिए वकील पहुंचा निर्वाचन आयोग

कसौली में वायुसेना स्टेशन के पास जंगल में आग, बुझाने के लिए वायुसेना ने हेलीकॉप्टर तैनात किए

हिमाचल पंचायत चुनाव: पहले चरण में 78.53 प्रतिशत मतदान; महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा

लखनऊ: विवाह के छह माह बाद महिला ससुराल में मृत पाई गई, परिवार का दहेज हत्या का आरोप

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान में धुआं, सुरक्षित बाहर निकलते वक्त दो यात्री जख्मी

हत्या के मामले में फरार पूर्व बीडीओ नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार, जमानत मिली

Q1. किन माओवादी नेताओं ने हैदराबाद में सरेंडर किया?

उत्तर: पासुनूरी नरहरी और उनकी पत्नी मेडारा दनम्मा ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।

Q2. डीजीपी सी वी आनंद ने क्या कहा?

उत्तर: उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत में माओवाद की विचारधारा के लिए अब कोई स्थान नहीं बचा।

Q3. अमित शाह ने नक्सलवाद पर क्या दावा किया?

उत्तर: अमित शाह ने कहा कि भारत तय समय से पहले नक्सल मुक्त हो चुका है।