जमीनों के बंदरबांट पर मंत्री मो. अकबर के कड़े तेवर, आवंटित जमीनों की फाइलें तलब

Ads

जमीनों के बंदरबांट पर मंत्री मो. अकबर के कड़े तेवर, आवंटित जमीनों की फाइलें तलब

  •  
  • Publish Date - January 3, 2019 / 04:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

रायपुर। आवास पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने समीक्षा बैठक में जमीनों की बंदरबांट पर कड़े तेवर दिखाते हुए नया रायपुर में वेदांता कैंसर अस्पताल को आवंटित जमीन की रिपोर्ट तलब की।

पढ़ें-रायपुर और दुर्ग आईजी समेत 6 आईपीएस अफसरों के तबादले.. देखिए सूची

अफसरों से कमल विहार योजना एवं राजधानी के सिटी सेंटर माल की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मंत्रालय में आयोजित बैठक में अकबर ने सबसे पहले पर्यावरण संरक्षण मंडल के काम-काज की जानकारी ली, उन्होंने रायपुर और कोरबा शहर में वायु प्रदूषण को कम करने सभी आवश्यक कदम उठाने।

पढ़े- रिटायरमेंट से 13 महीने पहले हटाए गए चीफ सेक्रेटरी अजय सिंह, सुनील क.

मंडल के अधिनियमों और नियमों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों तथा संस्थाओं के विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई करने। अकबर ने शहरों से निकलने वाले ठोस अपशिष्ट विशेषकर प्लास्टिक अपशिष्ट के उचित प्रबंधन। प्रदेश की नदियों और जल स्त्रोतों की जल गुणवत्ता समय-समय पर जांच करने के निर्देश दिए धान के भूसे से बिजली बनाने वाले बायोमॉस संयंत्रों में कोयले का उपयोग रोकने के लिए कड़े कदम उठाने।

पढ़ें- गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बयान- शोबाजी नहीं चलेगी, खत्म होगा वीआई…

कवर्धा क्षेत्र की दो नदियों सकरी और हाफ के जल प्रदूषण को भी जांचने के लिए तत्काल उपाय करने निर्देश दिए। अकबर ने अटल विकास प्राधिकरण की गतिविधियों की चर्चा में अटल विकास नगर की पूरी योजना की जानकारी ली।