बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, कोरोना संक्रमण के चलते फिल्म निर्माता रेयान स्टीफन का निधन

Ads

बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, कोरोना संक्रमण के चलते फिल्म निर्माता रेयान स्टीफन का निधन

  •  
  • Publish Date - May 29, 2021 / 10:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

मुंबई: कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म ‘इंदू की जवानी’ के निर्माता रेयान स्टीफन का शनिवार को कोविड-19 संबंधी जटिलताओं से निधन हो गया। वह 50 साल के थे।

Read More: 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 4 प्रतिशत बढ़ाया गया CPF, हर महीने 4800 रुपए तक का होगा फायदा

निर्माता से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पत्रकार रह चुके स्टीफन ने पठकथा लेखक और गीतकार निरंजन अयंगर के साथ मिलकर ‘इलेक्ट्रिक एप्पल्स इंटरटेनमेंट’ नामक बैनर बनाया।

Read More: छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा ब्लैक फंगस, अब तक 16 की मौत, दवाओं की कमी से जूझ रहे अस्पताल

सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘ स्टीफन का निधन शनिवार सुबह गोवा में हुआ। वह प्रतिभाशाली थे और यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने उन्हें खो दिया।’’

Read More: छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहा ब्लैक फंगस, अब तक 16 की मौत, दवाओं की कमी से जूझ रहे अस्पताल

‘इंदू की जवानी’ के अलावा स्टीफन ने काजोल, नेहा धूपिया और श्रुति हसन अभिनीत लघु फिल्म ‘ देवी’ का भी निर्माण किया था। स्टीफन के निधन पर कियारा आडवाणी, वरुण धवन और फरहान अख्तर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

Read More: कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा का निधन, पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया शोक