शहीदों के परिजनों की आर्थिक मदद, शाह परिवार ने दिया था 50 हजार का चेक, IBC24 ने सीएम बघेल को सौंपा

Ads

शहीदों के परिजनों की आर्थिक मदद, शाह परिवार ने दिया था 50 हजार का चेक, IBC24 ने सीएम बघेल को सौंपा

  •  
  • Publish Date - February 22, 2019 / 08:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

रायपुुर। रायपुर के अनिल शांतिलाल शाह और उनकी धर्मपत्नी ज्योत्सना शाह ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों के परिजनों की आर्थिक मदद की है। पिछले दिनों शाह परिवार ने IBC24 से संपर्क कर शहीदों के परिजनों के लिए 50 हजार रुपए का चेक दिया।

पढ़ें-आईएएस प्रियंका शुक्ला नई हेल्थ डायरेक्टर, परिवार कल्याण विभाग भी संभालेंगी

इस चेक को IBC24 ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंप दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शाह परिवार की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित रुप से पुलवामा आतंकी हमले से देश की जनता को दुख पहुंचा है। इस घड़ी में शाह परिवार द्वारा आर्थिक मदद करना काबिले तारीफ है। शाह परिवार द्वारा दान की गई यह राशि शहीद के परिजनों तक पहुंचाई जाएगी। बता दें अनिल शाह और उनकी पत्नी ने बस्तर नक्सली हमले में भी शहीद जवानों के परिवारों के लिए आर्थिक मदद की थी।