SARTHAK PDS Yojana/Image: AI Generated
SARTHAK PDS Yojana: देश के सभी राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय कैबिनेट बैठक में राशन स्कीम के तहत तीन बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा लाभ 80 करोड़ गरीब लोगों को मिलेगा। आपको बता दें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को सही तरीके से चलाने के लिए सरकार ने SARTHAK PDS Yojana जारी रखने की मंजूरी दी है, जिसका लाभ गरीब और जरूरतमंद लोगों को मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि SARTHAK PDS Yojana का मकसद देश की राशन व्यवस्था को ज्यादा मजबूत, आधुनिक और पारदर्शी बनाना है। इसके लिए केंद्र सरकार ने ₹25,530 करोड़ का केंद्रीय आवंटन मंजूर किया है। इस स्कीम के तहत तीन खास बदलाव किया गया है। जिसमें राज्य एजेंसियों को खाद्यान्नों के राज्य के भीतर परिवहन के लिए सहायता करेगी, उचित मूल्य की दुकानों के लिए मदद और सार्वजनिक वितरण प्रणाली का आधुनिकीकरण में मदद करना शामिल है।
#Cabinet approved continuation of the “Scheme for Assistance in Ration Transport and Handling-Income with Automation in PDS” (SARTHAK PDS) as an umbrella scheme
3 major elements have been introduced under the scheme:
-Assistance to State Agencies for intra-State movement of… pic.twitter.com/lpHyhQxLv9
— PIB India (@PIB_India) May 27, 2026