Jija Sali Love Story: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां अवैध संबंध ने एक ऐसा मोड़ ला दिया है कि पति अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है, यहां एक पत्नी ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर पहले सोते समय पति को चारपाई से बांध दिया फिर उसमें आग लगा दी। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चारपाई से बांधकर जिंदा जलाया
जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला सिद्धार्थनगर के रेहरा गांव की है, जहां पूजा गौतम ने अवैध संबंधों (Jija Sali Love Story) का राज खुलने के कारण अपने आशिक फिरोज के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। उसने अपने 28 वर्षीय पति लालजी गौतम को सोते समय चारपाई से बांधकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसे लालजी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, उनकी हालत गंभीर है।
जीजा बनकर घर आ रहा था प्रेमी
पुलिस ने बताया कि लालजी गौतम और पूजा (Jija Sali Love Story) की शादी आठ साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं, पूजा का फिरोज नामक युवक के साथ अवैध संबंध था। प्रेम- प्रसंग के बारे में किसी को शक न हो, इसलिए फिरोज पूजा का जीजा बनकर उसके घर आता था। 21 मई को लालजी को पता चला कि फिरोज का उनकी पत्नी से कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है, जिसके बाद पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।
उसी रात जब लालजी (Jija Sali Love Story) सो रहा था, तब पूजा और फिरोज ने उसे चारपाई से बांधकर आग के हवाले कर दिया। लालजी की चीखें सुनकर परिवार के लोगों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था।
ये भी पढ़ें
- CJI Surya Kant On SC Virtual Hearing: क्या अब घर बैठे होगी कोर्ट की सुनवाई? CJI सूर्यकांत ने ऑनलाइन हियरिंग पर कही ये बड़ी बात, जानिए आप भी..
- Balod Car Me 65 Lakh Cash: छत्तीसगढ़ में यहां पकड़ाई नोटों से भरी कार, डिक्की खोलते ही पुलिस का चकराया माथा, मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन
- Satna Husband Wife Suicide: हत्या या फिर कुछ और…. घर में पति-पत्नी की लाश मिलने से फैली सनसनी, कमरे का नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान
- CM Vishnu Deo Sai Appeal: नौतपे पर पड़ रही भीषण गर्मी के बीच सीएम साय ने जताई चिंता, प्रदेशवासियों से की खास अपील, दी ये जरूरी सलाह
- Bhopal Suicide News : युवक ने बड़ा तालाब में लगाई छलांग | पारिवारिक विवाद के चलते खुदकुशी की कोशिश
- Samarth Singh Twisha Sharma Case : 7 दिन की रिमांड खत्म होते ही CBI के कब्जे में समर्थ! हाईकोर्ट में सास गिरिबाला सिंह की जमानत पर सुनवाई शुरू, क्या आज जाएँगी जेल या मिलेगी बेल?