फिरोजाबाद (उप्र), पांच नवंबर (भाषा) फिरोजाबाद जिले की टूंडला तहसील की सब्जी मंडी में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई जिसमें लगभग दो दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई।
Read More News: सेना में समय से पहले रिटायर्मेंट पर कम होगी पेंशन, जानिए नए प्रस्ताव के बारे में
मुख्य अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि बीती रात लगभग डेढ़ बजे टूंडला के स्टेशन रोड स्थित सब्जी मंडी में दुकानों में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद फिरोजाबाद के दो शिकोहाबाद और टूंडला से एक-एक तथा आगरा से एक अग्निशमन वाहन को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर लगभग सात घंटे में काबू पाया जा सका।
उन्होंने बताया कि आग से प्रभावित होने वाली दुकानों की संख्या दो दर्जन से अधिक है।
Read More News:भारतीय मूल के करोड़पति श्री थानेदार मिशिगन राज्य विधायिका के लिए निर्वाचित, 93% मतों से दर्ज की जीत
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।