रूआबांधा सब्जी मार्केट के पास पूजा सामग्री की चार दुकानों में देर रात करीब दो बजे भीषण आग लग गई, सुचना मिलने पर भिलाई स्टील प्लांट की 3 दमकल गाडियों ने 3 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 5 बजे तक आग पर काबू पाया। समय रहते दमकल कर्मियों की सुझबुझ ने दूसरे सटी दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया।
त्रिपुरा जीत पर रमन ने भरी हुंकार, कहा- छग में 65+ का लक्ष्य पूरा होगा
आग लगने से चारों दूकान के भीतर रखा सामन पूरी तरह जलकर खाक हो गया, वहीं आसपास के 3 दुकानों के बाहर रखा सामन भी क्षतिग्रस्त हो गया। सब्जी बाजार में करीब 140 से अधिक दुकाने है, दुकानदार आग से लाखो का नुकसान होने के साथ ही इस आगजनी को शार्ट सर्किट से नहीं बल्कि किसी अज्ञात शरारती तत्वों के द्वारा अंजाम देने की आशंका जाहिर कर रहे है।
सीएम शिवराज ने त्रिपुरा सहित नाॅर्थ ईस्ट में भाजपा के प्रदर्शन को बताया अद्भूत
दुकानदारों ने थाना में अज्ञात शरारती तत्वों के द्वारा घटना को अंजाम देने की शिकायत दर्ज करा दी है। सूचना मिलते ही भिलाई नगर सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
वेब डेस्क, IBC24