दूसरी शादी कर रहा था युवक, मंडप पर आ धमकी पहली पत्नी, हुआ हाई प्रोफाइल ड्रामा

Ads

दूसरी शादी कर रहा था युवक, मंडप पर आ धमकी पहली पत्नी, हुआ हाई प्रोफाइल ड्रामा

  •  
  • Publish Date - May 25, 2021 / 03:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

पीलीभीत: पीलीभीत जिले में एक युवक की दूसरी शादी के दौरान उसकी पहली पत्नी पुलिस को लेकर शादी मंडप में पहुंच गयी और उसने जमकर हंगामा किया। पुलिस और मारपीट देखकर पंडाल में भगदड़ मच गई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस दूल्हे को थाने ले आई, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More: गोरखपुर लोकमान्य टर्मिनल एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, मची अफरातफरी

पूरनपुर कोतवाली प्रभारी हरीश बर्धन के अनुसार बरेली जनपद की सुमन देवी ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया है कि 28 नवंबर 2012 को उसकी शादी शाहजहांपुर के आशीष वर्मा के साथ हुई थी। सुमन देवी के अनुसार शादी के कुछ महीने बाद पति और अन्य ससुराली कम दहेज लाने को लेकर उसे ताना मारने लगे और रुपए की मांग करने लगे, जिसपर उसने ससुराल पक्ष के लोगों पर एक मुकदमा दर्ज कराया। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

Read More: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण थमा है, खत्म नहीं हुआ, बचाव के लिए सावधानी और टीका ही एकमात्र हथियार: सीएम बघेल

बर्धन ने बताया कि इसी बीच पीड़िता को जानकारी लगी कि सोमवार को उसका पति पूरनपुर क्षेत्र के मंगलम बरात घर में, पीलीभीत जनपद की किसी लड़की से शादी कर रहा है। उसने पूरनपुर थाने को पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और वह पुलिस को लेकर शादी मंडप में पहुंच गयी। पुलिस की दी तहरीर में पीड़िता का कहना था कि उसके पति से अब तक न तो कोई तलाक हुआ है, और न ही किसी प्रकार का कोई समझौता हुआ है। उसकी ओर से दर्ज कराया गया मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है, इस पर निर्णय आना अभी बाकी है, ऐसे में नियम विरुद्ध जाकर उसका पति दूसरी शादी कर रहा था।

Read More: दुर्ग अनलॉक! अब शादी में 50 और अंत्येष्टि में 20 लोग हो सकेंगे शामिल, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

पुलिस दूल्हा आशीष को पुलिस थाने ले आई, जहां आरोपी से पुलिस ने पूछताछ भी की। कोतवाली प्रभारी हरीश वर्धन ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले शादी हो चुकी थी । पुलिस मामले की जांच कर रही हैं ।

Read More: जीरम की 8वीं बरसी पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बोले- निर्विवाद नेता थे नंदकुमार पटेल, राहुल गांधी ने चुनाव से पहले ही घोषित कर दिया था सीएम