कोविड ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में पांच स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी निलंबित, मामला दर्ज

कोविड ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में पांच स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी निलंबित, मामला दर्ज

कोविड ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में पांच स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी निलंबित, मामला दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: May 25, 2021 9:55 am IST

बलिया (उप्र) 25 मई (भाषा) उत्तर प्रदशे के बलिया जिले में कोविड नियंत्रण में कर्तव्य पालन में लापरवाही करने के आरोप में पांच स्वास्थ्य कर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि कोविड नियंत्रण के समय पांच स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं थे और इनके द्वारा निर्देशों की भी लगातार अवहेलना की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि यह सभी सफाईकर्मी थे जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डॉक्टर प्रसाद के मुताबिक इन पांचों कर्मचारियों के विरुद्ध सुखपुरा थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

सुखपुरा थाना के प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद की शिकायत पर पांच स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन


लेखक के बारे में