श्री बजरंग पॉवर एंड इस्पात लिमिटेड की ओर से निशुल्क आई कैंप का आयोजन

Ads

श्री बजरंग पॉवर एंड इस्पात लिमिटेड की ओर से निशुल्क आई कैंप का आयोजन

  •  
  • Publish Date - July 13, 2017 / 02:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

श्री बजरंग पॉवर एंड इस्पात लिमिटेड कंपनी अपने जन सरोकार और सामाजिक दायित्वों को लेकर हमेशा तत्पर रहती है. कंपनी की ओर से कांकेर के दुर्गुकोंदल में निशुल्क ऑइ कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें MGM आई हॉस्पिटल से आई विशेषज्ञों की टीम ने एक बार फिर 5 सौ से ज्यादा ग्रामीणों की आंखों की जांच की. खासकर मोतियाबिंद का टेस्ट किया गया और जिन लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर थी. उनको चश्मे का नंबर दिया गया जिन लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किया जाना तय हुआ है. 

रायपुर में उनका इलाज और आने-जाने का सारा खर्च कंपनी वहन करेगी.  इसके पहले इसी साल 14 अप्रैल को आई कैंप में 10 से अधिक मरीजों का ऑपरेशन कंपनी की ओर से कराया गया था. बता दें कि श्री बजरंग पॉवर एंड इस्पात लिमिटेड की हहलद्दी माइंस के शुरू होने के बाद से दुर्गुकोंदल का काफी विकास हुआ है और इलाके के लोगों को रोजगार भी मिला है।