कर्जमाफी की औपचारिक शुरुआत, ‘जय किसान ऋण मुक्ति योजना’ का शुभारंभ
कर्जमाफी की औपचारिक शुरुआत, 'जय किसान ऋण मुक्ति योजना' का शुभारंभ
भोपाल। मध्यप्रदेश में आज से किसान कर्जमाफी की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में ‘जय किसान ऋण मुक्ति योजना’ की शुरुआत की। राज्य सरकार ने इसके लिए 80 लाख आवेदन फॉर्म छपवाये हैं। इस योजना से प्रदेश के करीब 55 लाख किसानों को फायदा होगा।
पढ़ें-मायावती और डिम्पल यादव का जन्मदिन, 63 किलो का केक काटेंगी बहनजी,अखिलेश ने दी …
इस मौके पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था की नींव कृषि आधारित है और हम वचन पत्र में किए हर वादे को पूरा करते हुए अपनी नीतियों से आगे बढ़ेंगे। इस मौके पर कमलनाथ ने केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।
पढ़ें- देशविरोधी नारेबाजी केस में दस के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, जानें क्या ह…
उन्होंने कहा कि जो बजट नहीं समझते वो ज्ञान देते हैं, मैं पांच साल बाद मध्यप्रदेश को हिसाब दूंगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर साफ किया कि ये योजना सिर्फ गरीब किसानों के लिए है, मजबूत किसानों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भावान्तर योजना की कमियां दूर करके इसे नए स्वरूप में लाया जाएगा।

Facebook


