उप्र में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या

Ads

उप्र में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - July 15, 2021 / 05:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

मुजफ्फरनगर, 15 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के अरोडडा गांव में कुछ अज्ञात बदमाशों ने गांव के पूर्व सरपंच की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि गांववालों ने दावा किया है कि मांगे राम की कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में उनका शव जलाने की भी कोशिश की ताकि उनकी पहचान ना हो पाए।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है। एहतियातन गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

भाषा निहारिका शाहिद

शाहिद