उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्थिति में हल्का सुधार

Ads

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्थिति में हल्का सुधार

  •  
  • Publish Date - July 5, 2021 / 11:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

लखनऊ, पांच जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की स्थिति में सोमवार को हल्का सुधार हुआ।

संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में बताया गया कि ‘‘रविवार शाम को कल्याण सिंह को संस्थान के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में भर्ती किया गया था। वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार की देखरेख कर रही है, सभी प्रारंभिक जांचे कराई जा रही हैं और आने वाली रिपोर्ट के अनुसार ही उनकी स्थिति का प्रबंधन भी किया जा रहा है। कल की तुलना में आज उनकी स्थिति में हल्का सुधार है।’’

रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दिन में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचकर कल्‍याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की थी।

गौरतलब है कि कल्याण सिंह को पिछले 21 जून को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अनियंत्रित ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर आदि की शिकायत के साथ भर्ती किया गया था। संस्थान के मीडिया प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह ने बताया था कि तीन जुलाई की रात ब्लड प्रेशर अत्यधिक बढ़ने के कारण कल्‍याण सिंह को माइनर हार्टअटैक आ गया था जिसके कारण उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित किया गया था।

कल्याण सिंह को रविवार शाम साढ़े पांच बजे संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में भर्ती किया गया।

भाषा जफर अमित

अमित