प्रतापगढ़, 15 मार्च (भाषा) । उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से सत्तर किलोमीटर दूर संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मनोहरपुर रामपुर डाबी में कथित रूप से नकली देशी शराब पीने से एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने इस संबंध में नवाबगंज के थाना प्रभारी, एक उपनिरीक्षक तथा दो आरक्षियों को निलंबित कर दिया है।
Read More News: राजातालाब इलाके में चाकूबाजी, गोलू अंडा और डिक्कू वर्मा ने युवक को मारी चाकू, हुए फरार
पुलिस महानिरीक्षक कबीन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के मनोहरपुर रामपुर डाबी गांव की सुनीता सरोज (55) उसके पति जवाहरलाल सरोज (56) विजय कुमार (35) तथा राम प्रसाद (40) ने शनिवार को थाना नवाबगंज क्षेत्र के नयापुरवा गोपालपुर निवासी बाबूलाल पटेल से कथित रूप से शराब खरीद कर पी थी, इसके बाद इन सबकी हालत गंभीर होने पर इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था ।
उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान 14 मार्च की रात चारों की मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है ।
Read More News: पश्चिम बंगाल सहित इन राज्यों में हार जाएगी भाजपा, सिर्फ असम में होगी जीत, NCP चीफ शरद पवार ने किया दावा
आरोपी बाबूलाल पटेल की पत्नी व उसके भाई सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने बताया कि यह शराब थाना नवाबगंज से खरीदी गयी थी, जिसके लिए थाना प्रभारी नवाबगंज, एक उपनिरीक्षक और दो आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया है।
Read More News: पश्चिम बंगाल सहित इन राज्यों में हार जाएगी भाजपा, सिर्फ असम में होगी जीत, NCP चीफ शरद पवार ने किया दावा
उन्होंने बताया कि घटना की जांच और विधिक कार्रवाई की जा रही है।