फर्जी पुलिस गिरफ्तार, राहगीरों से करते थे लूटपाट

Ads

फर्जी पुलिस गिरफ्तार, राहगीरों से करते थे लूटपाट

  •  
  • Publish Date - July 16, 2018 / 04:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के दर्शनीय स्थल जतमई  में दो लुटेरों ने पुलिस बनकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया  था। दोनों फर्जी पुलिस को छुरा पुलिस ने 12घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। दोनों फर्जी पुलिस ने मिलकर प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल जतमई धाम की सड़क पर वाहन चेकिंग के नाम पर पहले लोगों को रोका और फिर जिस वाहन चालक के पास गाड़ी के पूरे कागजात नहीं थे उन्हें उनकी गाड़ी चोरी की बताते हुए गाड़ी को थाने ले जाने की बात कहीं जब वाहन सवार गाड़ी के साथ खुद भी थाने जाने की बात करने लगे तो उन्हें बुरी तरह धमकियां देते हुए उनसे पैसे भी लूट लिए और बुरी तरह डांट कर भगा दिया।

ये भी पढ़ें –जब शिवराज मामा ने मंच से कहा आई लव यू

मोटरसाइकिल और पैसे की लूट के बाद उन्होंने चोरी का माल जुनवानी मंदिर के पीछे छिपा दिया था, छुरा पुलिस ने पहले दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया जिसके बाद उनकी निशानदेही पर लूट का माल मोटरसाइकिल और पैसे बरामद किया दोनों आरोपी कुंडेल गांव के रहने वाले पप्पू सिन्हा और अल्ताफ खान बताए जा रहे हैं थाने लाकर दोनों फर्जी पुलिस को असली पुलिस जवानों के बीच खड़े करा कर लूट के शिकार हुए प्रार्थी से पहचान परेड कराई गई जिसमें प्रार्थी ने असली पुलिस वालों के बीच से फर्जी पुलिस को तत्काल पहचान लिया।

वेब डेस्क IBC24