कोरबा में पकड़ा गया विशालकाय किंग कोबरा, 12 फीट लंबे सांप को देख गांव वालों के रोंगटे खड़े गए.. देखें

कोरबा में पकड़ा गया विशालकाय किंग कोबरा, 12 फीट लंबे सांप को देख गांव वालों के रोंगटे खड़े गए.. देखें

कोरबा में पकड़ा गया विशालकाय किंग कोबरा, 12 फीट लंबे सांप को देख गांव वालों के रोंगटे खड़े गए.. देखें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: April 26, 2019 6:43 am IST

कोरबा। कोरबा में बीते 15 दिनों में दूसरा विशालकाय किंग कोबरा पकड़ा गया है। बताती गांव में 12 फीट से ज्यादा लंबे किंग कोबरा देखे जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय स्नैक कैचर अविनाश ने मौके पर पहंचकर कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया है। दरअसल गांव में सबसे पहले एक महिला ने विशालकाय किंग कोबरा देखा था।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/35xs7zzZoIg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

सांप को देखकर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। आमतौर पर ये सांप देखने को नहीं मिलता। लिहाजा इस बेतहाशा गर्मी के मौसम में किंग कोबरा को अपने सामने पाकर लोग काफी रोमांचित और डरे हुए थे। सूचना मिलने पर पास गांव में रहने वाला सपेरा भी पिटारा लेकर मौके पर पहुंच गया। सामान्य कोबरा समझ कर सपेरा उसे पकड़ने तो पहुंच गया मगर किंग कोबरा को देखकर उसके भी होश फाख्ता हो गए। बताया जा रहा है गांव में आए बारातियों ने सांप को छेड़ा था जिससे इसे काफी चोटे आई है।

पढ़ें- अपहरणकर्ताओं के चंगुल से आजाद होने के बाद विराट ने बताई आपबीती.. आप भी सुनिए

सांप की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सर्पमित्र अविनाश यादव को इसकी सूचना दी गई। करीब आधा घंटे बाद अविनाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कुछ ही मिनटों में विशालकाय किंग कोबरा को अपने काबू में कर लिया। किंग कोबरा काफी जहरीला सांप है इसके काटने से चंद मिनटों में ही इंसान की जान चली जाती है।

पढ़ें- हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 6 मासूम बच्चों की मौत,…

किंग कोबरा विलुप्त होता जा रहा है। यही वजह है इस प्रजाति के सांप को सुरक्षित रखने के लिए कई तरह के पहल किए जा रहे है। पिछले 15 दिनों में इस प्रजाति के दो सांप मिलने से ऐसा लगता है कि कोरबा के जंगल में किंग कोबरा की तादात अधिक है। जरूरत है कि वन विभाग की टीम इस विलुल्प प्रजाति के सांपों की सुरक्षा सुनिश्चित करें ताकि प्रकृति के ऐसे विलक्षण सांपों को बचाया जा सके।


लेखक के बारे में