भोपाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल में शुक्रवार को महिलाओं को लो फ्लोर बसों में मुफ्त सवारी का लाभ दिया जा रहा है। महिलाओं को टिकट लेने की आवश्यकता नहीं है।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/8lgx4pB4iqc” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>
महिलाएं शहर के 16 रूट पर चलने वाली 200 से ज्यादा बसों में सुबह से रात तक बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी। बीसीएलएल ने यह फैसला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के चलते लिया है। इसी के साथ ही महिलाओं को आज पार्किंग के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। नगर निगम ने महिलाओं के लिए पिंक पार्किंग की भी शुरुआत की है।
पढ़ें-दूल्हे की मेहंदी में ‘अभिनंदन’, कहा-तुम मेरे दिल में हो, देश दिल से उपर
इसके साथ ही भोपाल से बिलासपुर जाने वाली ट्रेन की जिम्मेदारी भी आज महिलाओं को सौंपी गई है। इस ट्रेन में लोको पायलट से लेकर टी.टी तक महिला हैं। इतना ही नहीं ट्रेन में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला जीआरपीफ जवानों की तैनाती गई है। इस मौके पर ट्रेन में मौजूद लोको पायलट नूतन का कहना था कि उन्हे बहुत गर्व महसूस हो रहा है, कि आज इतनी बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई।