सरकार ने मजबूरी में लिया किसानों को बोनस देने का फैसला

Ads

सरकार ने मजबूरी में लिया किसानों को बोनस देने का फैसला

  •  
  • Publish Date - September 1, 2017 / 03:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

एनएच 43 की खराब स्थिति और निर्माण कार्यो में हो रही देरी को लेकर सीतापुर और बतौली के कांग्रेसियों ने छग विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह देव की अगवाई में जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सीतापुर विधायक अमरजीत भगत भी मौजूद थे नेता सरकार के साथ सड़क निर्माणकर्ता ठेकेदार पर भी जमकर बरसे ।

किसानों को दिये गये धान का बोनस को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने रमन सरकार पर निशाना साधा टीएस सिंह देव ने कहा ये सरकार दबाव में आकर सिर्फ एक साल का बोनस दे रही है। जबकि पिछले तीन साल का बोनस अब भी बाकी है। किसान और कांग्रेस के लगातार आंदोलन करने के बाद सरकार को मजबूरन फैसला लेना पड़ा। सीतापुर विधायक अमरजीत भगत ने कहा रमन सरकार हर मोर्चे पर फैल है। बिजली पानी और सड़क के साथ हाथी जैसी गम्भीर समस्याओं पर सरकार आंख बंद किये बैठी है। छग के लोग मौत सहित कई गम्भीर समस्याओं से जुझ रहें है। कांग्रेसियों द्वारा सड़क को लेकर हल्ला बोले जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया दिसम्बर तक दस किली मीटर सड़क निर्माण का आश्वसान मिला है।