सरकारी हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग,बड़ा हादसा टला

Ads

सरकारी हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग,बड़ा हादसा टला

  •  
  • Publish Date - December 26, 2017 / 09:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

अभी अभी खबर मिली है कि रायपुर से लगे अभनपुर में एक सरकारी हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी। मिली जानकारी के मुताबिक  दोपहर करीब  12 बजे हेलीकाप्टर ने जगदलपुर से रायपुर के लिए उड़ान भरी थी. लेकिन  रायपुर पहुंचने से पहले ही हेलीकाप्टर में वाइब्रेशन होने लगा.पायलेट को जब अहसास हुआ की उड़ता हेलीकाप्टर डगमगा रहा है तो उसने त्वरित निर्णय लेते हुए अभनपुर के स्कूल ग्राउंड में  हेलीकाप्टर को उतारने की कोशिश की काफी मुश्किल के बाद सारखी गांव में हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी ।

ये भी पढ़े – स्कूल बस जा टकराई खड़ी ट्रक से एक दर्जन स्टूडेंट घायल

जिस वक्त ये लैंडिंग करायी गयी.उस वक्त हेलीकाप्टर में एक पायलट और एक को पायलट मौजूद था.जैसे ही एयरपोर्ट अथॉर्टी को इमरजेंसी की खबर मिली रायपुर से विशेषज्ञों की टीम अभनपुर रवाना हो गयी है बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण उड़ान के समय वाइब्रेशन हुआ था.