मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Ads

मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

  •  
  • Publish Date - June 5, 2019 / 06:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मध्यप्रदेश के 7 जिले भीषण गर्मी की चपेट में है, जिनमें दमोह,नौगांव,गुना,खजुराहो,सागर,श्योपुर,रायसेन में तापमान 47 डिग्री पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ का आज 47वां जन्मदिन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जन्मदिन की बधाई

वहीं प्रदेश के 10 जिलों में अब भी तापमान 45 डिग्री बना हुआ है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के 75 प्रतिशत स्थानों में लू चलने की संभावना जताई है। फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की किसी प्रकार की संभावना नहीं है। वहीं देश के 7 बड़े शहरों में मौमस विभाग के अनुसार बीकानेर 48.4, जयपुर 45, जैसलमेर, 46.4, उदयपुर 45.4, ग्वालियर 45, अकोला 45.4 और गंगानगर 47 डिग्री सेल्सियस के साथ देश के सबसे गर्म शहर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सीएम ने ईदगाहभाटा पहुंचकर दी पर्व की शुभकामनाएं, मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले लगाकर दी मुबारकबाद

इधर अगर प्री-मानसून की बात की जाए तो मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी 8 दिनों को कोई उम्मीद नहीं है। हलांकि संभावना जताई गई है कि 25 जून तक मध्य प्रदेश में मानसून का असर देखने को मिल सकता है।