गृह मंत्री ने सुहास भगत के साथ कई अहम विषयों पर की चर्चा, गुरुवार देर रात नरोत्तम मिश्रा के निवास पहुंचे थे कैलाश विजवर्गीय

Ads

गृह मंत्री ने सुहास भगत के साथ कई अहम विषयों पर की चर्चा, गुरुवार देर रात नरोत्तम मिश्रा के निवास पहुंचे थे कैलाश विजवर्गीय

  •  
  • Publish Date - June 26, 2020 / 06:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कवायद जारी है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बीजेपी कार्यालय पहुंचकर संगठन महामंत्री सुहास भगत से बंद कमरे में चर्चा की। सत्ता संगठन से जुड़े कई अहम विषयों पर दोनों के बीच बातचीत हुई है। 

पढ़ें- राजधानी में कोरोना के 44 नए मरीज मिले, इधर राजभवन में फिर से 5 लोगों की​ रिपोर्ट आई पॉजिटिव

बता दें इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को देर रात अचानक प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी।

पढ़ें- भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष का प्रदर्शन, 4 विधायकों सहित बड़…

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे से ज्यादा चर्चा हुई। इस मुलाकात को मध्यप्रदेश में होने वाले संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।

पढ़ें- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया ट्वीट, बोले ‘कांग्रेस नेताओं द्वारा न…

हालांकि इस दौरान बातचीत के बाद दोनों नेताओं ने मीडिया से दूरी बनाकर रखी।