छतरपुर। हमारे देश में ईमानदारी के बहुत से किस्से सुनने मिलते हैं। उन्ही में से एक ईमानदारी की मिसाल पेश की है एक टैक्सी वाले ने। बताया जा रहा है कि टैक्सी चालक विनय अहिरवार की टैक्सी मे किसी महिला ने जल्दबाजी मे अपना बैग छोड़ दिया था। और महिला जल्दबाज़ी में एक यात्री बस मे बैठकर दमोह चली गई।
ये भी पढ़ें –एक ही परिवार के 6 लोगों ने किया सुसाइड
लेकिन जब टैक्सी चालक को अपनी गाड़ी में एक बैग दिखा ,तो उसने ईमानदारी की मिसाल देते हुये सिटी कोतवाली मे जमा करवा दिया। उसके बाद महिला के रिश्तेदार कोतवाली पहुंचकर कर बैग अपना कहने का दावा करने लगे। लेकिन पुलिस ने बैग को उसी महिला को देने की बात कही ,जिसने टैक्सी मे बैग छोडा था। पुलिस ने जब बैग खोलकर देखा तो उसमे 15 हजार नगद और एक लाख के जेबरात रखे थे। पुलिस ने बैग को सील कर माल खाने मे जमा करा दिया है। ,लेकिन टैक्सी चालक ने जिस तरह से ईमानदारी की मिसाल पेश की उसकी पुलिस भी सराहना कर रही है।
वेब डेस्क IBC24