हॉस्टल के बच्चों ने खाने में कीड़े की शिकायत को लेकर निकाली रैली

Ads

हॉस्टल के बच्चों ने खाने में कीड़े की शिकायत को लेकर निकाली रैली

  •  
  • Publish Date - December 12, 2017 / 11:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

सरकारी सुविधाओं की पोल खोल रहे हैं ये रायपुर स्थित विवेकानंद विद्यापीठ के एससी-एसटी हॉस्टल के बच्चे जिन्होंने आज सामूहिक रूप से रैली निकाल कर शासन को जगाने की कोशिश की है। दरअसल राजधानी के कोटा स्थित विवेकानंद विद्यापीठ के एससी-एसटी हॉस्टल में खाने में लगातार कांच और कीड़े मिल रहे हैं. ज्ञात हो की इस हॉस्टल में ज्यादातर गरीब तबके के बच्चे रहते हैं जो महीनो से कीड़े युक्त खाना खाने में मजबूर हैं. यही वजह है की हॉस्टल के बच्चे कई बार फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो चुके हैं.

 ये भी पढ़े – राहुल ने दलितों को लेकर पूछा पीएम मोदी से 14वां सवाल

आज सुबह सुबह  एससी-एसटी हॉस्टल के  बच्चे  पैदल मार्च करते कलेक्ट्रेट पहुंचे. बच्चों ने अपर कलेक्टर से मिलकर हॉस्टल की अव्यवस्थाओं की लिखित और मौखिक शिकायत की. कलेक्ट्रेट के बाहर हॉस्टल के बच्चों ने जमकर नारेबाजी भी की. बच्चों ने बताया कि हॉस्टल के खाने में लगातार कीड़े और कांच मिल रहे हैं.इसके साथ ही बच्चों ने हॉस्टल में होती मारपीट की भी शिकायत की है