कोरबा। कोरबा में पति-पत्नी के बीच तलाक को लेकर विवाद इतना बढ़ा पति ने ब्लेड से अपना ही गला रेत डाला, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पढ़ें- सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद 8 माओवादी गिरफ्तार
मामला कोरबा जिले के रामपुर चौकी क्षेत्र का है जहां का रहने वाले प्रवीण कुमार की शादी 7 साल पहले बिंदिया से हुई थी। पत्नी के मुताबिक प्रवीण का किसी किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग होने के कारण आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था। गुरुवार रात भी इसी बात को लेकर दोनों की फिर विवाद हो गया।
पढ़ें- पेंड्रा में बकाएदारों पर बिजली विभाग की सख्ती, जांजगीर में विभाग मेहरबान
बिंदिया ने हर दिन के झीक-झीक से निजात पाने प्रवीण को तलाक देने की बात कह दी, पत्नी के तलाक देने की बात प्रवीण को इतनी नागवार गुजरी की उसने अपने पास रखे ब्लेड से अपना ही गला रेत डाला। गंभीर हालत में घायल प्रवीण को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां उसकी हालत बेहद ही गंभीर बनी हुई है। इधर पत्नी का भी साफ तौर पर कहना है कि आए दिन उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट किया करता था, जिससे वो परेशान हो चुकी है और अब वह उससे तलाक लेना चाहती है। इधर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद ही कार्रवाई की बात कह रही है।