छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए एक आईईडी ब्लास्ट में CRPF का एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया, बताया जा रहा है कि सुकमा के किस्टाराम में 208 कोबरा बलाटियन के जवान रामदास हमेशा की तरह सीएएफ के जवानों के साथ सर्चिंग के लिए निकला था कि पलौदी गांव के नजदीक पेट्रोलिंग पार्टी के लौटते वक्त दोपहर नक्सलियों के द्वारा बिछाई आईईडी में ब्लास्ट हो गया।
फेरों से पहले दुल्हन ने किया शादी से इनकार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
इस धमाके में जनरल ड्यूटी में तैनात रामदास गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कॉन्स्टेबल के दोनों पैरों के घुटनों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल जवान को किस्टाराम से हेलिकॉप्टर के जरिये इलाज के लिए रायपुर लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल जवान सीआरपीएफ की 208 बटालियन का जवान बताया जा रहा है।
वेब डेस्क, IBC24