किसी की परसी थाली हटाओगे तो नाराजगी तो होगी ही –पीएल पुनिया

Ads

किसी की परसी थाली हटाओगे तो नाराजगी तो होगी ही --पीएल पुनिया

  •  
  • Publish Date - January 16, 2018 / 06:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

छत्तीसगढ़ में अपने चार दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने बीजेपी को जुमलेबाजी वाली सरकार बताया है। उन्होंने कहा की भाजपा हमेशा 65 सीट की बात करती है लेकिन क्या वो ये बता सकती है कि वो 25 सीट कौन सी है जिस पर बीजेपी हारने वाली है। 

ये भी पढ़े – सत्ता तो कृत्रिम चीज है जो बदलती रहती है-मोहन भागवत

आज रायपुर पहुंचे पुनिया ने अपनी  घरघोड़ा से  नंदेली तक पदयात्रा का शुभारंभ करने से पहले रायपुर पहुंचे पुनिया ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस मिलकर भी अब कांग्रेस का कुछ नहीं बिगाड़ सकते।

उनके नेता कांग्रेस से डर गए हैं, इसलिए बार बार छत्तीसगढ़ आ रहे  हैं. अब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।उन्होंने ये भी कहा की किसी के पास से परसी थाली खींचोगे तो नाराजगी तो होगी ही उन्हें डर है इसलिए वे बार बार अपने वादे से पलट जाते हैं 

ये भी पढ़े – रमन ,सिंहदेव और अडानी के खिलाफ पुलिस थाना पंहुचा मामला

वहीं भू-संहिता संशोधन विधेयक को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी अपनी आदत से बाज नहीं आ रही है.हमेशा वादा खिलाफी और लोगो को बेवकूफ बनाने का काम बीजेपी ने किया है.