इग्नू का पेपर हुआ लिक,लाखों रूपए के फर्जीवाड़े की शंका

Ads

इग्नू का पेपर हुआ लिक,लाखों रूपए के फर्जीवाड़े की शंका

  •  
  • Publish Date - December 8, 2017 / 06:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

आज यानी शुक्रवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय  ( इग्नू  ) का  BA  के एफ एच डी 02 का  एग्जाम था। इसके पहले ही प्रश्न पत्र को परीक्षा से पहले ही आमआदमी पार्टी ने जारी किया है. पार्टी के अनुसार पार्टी ने इसकी जिम्मेदारी अनिल कुमार बघेल को दी थी की कैसे फर्जीवाड़े  होता है।  देश भर में इग्नू के 25000 से भी ज्यादा  परीक्षा केंद्रों में शुक्रवार 2 बजे से एफ एच डी 02 का पेपर  होना है.पार्टी के नेताओं का कहना है कि  इग्नू के लोग लाखो रूपए में परीक्षाओ के प्रश्न पत्र बेच रहे हैं इसकी जानकारी उन्हें हो गयी थी.इसलिए उन्होंने अनिल बघेल को योजना के तहत बीए की परीक्षा दिलवाया अनिल  एक दिसंबर से इस परीक्षा में बिलासपुर के केंद्र से शामिल हो रहे हैं. प्रतिदिन परीक्षा संचालकों के माध्यम से उन्हें पेपर प्राप्त हो जाता है और एक दिन पहले ही सारे प्रश्न और उत्तर तैयार कर लिए जाते हैं.

अगले दिन परीक्षा केंद्र नियंत्रक के माध्यम से पेपर की आंसर शीट परीक्षा में जमा कर दी जाती है। गुरुवार को उन्होंने समाज शास्त्र विषय की परीक्षा दी जिसका पेपर उन्हें कल मिल चुका था. आज परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से थी उन्होंने पेपर और आंसर शीट प्राप्त करने के पश्चात सवेरे 8:00 बजे  उसकी फोटो भी खिंचवा कर रख ली जिसमे तारीख और समय स्पष्ट दिख रहा है। उसी आंसर शीट को आज वे जमा करके आए है। दोपहर को परीक्षा हॉल से परीक्षा देने के पश्चात बिलासपुर से वे सीधे आम आदमी पार्टी के राज्य कार्यालय रायपुर पहुंचे। और उन्होंने 8 दिसंबर के पेपर को मीडिया के सामने रखा। इग्नू में इतने बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर किया है।  इससे जाहिर होता है कि यह परीक्षा के नाम पर देश की सबसे बड़ी विश्वविद्यालय में बहुत भारी स्तर पर फर्जीवाड़ा चल रहा है और अरबों  रुपए का घोटाला है। जिसमें दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ के छोटे-छोटे शहरों में परीक्षा नियंत्रक है उनका नेटवर्क स्थापित है। जिसके माध्यम से आंसर शीट और पेपर दोनों समय से पूर्व मिल जाता है।

इग्नू में इस बड़े भारी पैमाने पर फर्जीवाड़े का खुलासा करने के लिए आम आदमी पार्टी के राज्य कार्यालय में प्रदेश संयोजक डॉक्टर संकेत ठाकुर, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार बघेल,  प्रदेश यूथ विंग के अध्यक्ष सौरभ निर्वाणी और प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल उपस्थित थे। इस विषय में आम आदमी पार्टी ने इग्नू के सभी परीक्षा को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। साथ ही दोषी अधिकारियों को सजा देने सीबीआई जांच की मांग की है।