मुठभेड़ में दारोगा को लगी गोली, घायल बदमाश गिरफ्तार

Ads

मुठभेड़ में दारोगा को लगी गोली, घायल बदमाश गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 4, 2021 / 04:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

देवरिया (उप्र), चार अप्रैल (भाषा) जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी पकड़ा गया और इस घटना के दौरान गोली लगने से एक दारोगा भी घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने रविवार को बताया कि देवरिया के थाना कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विपिन मलिक बीती रात पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे कि तभी रास्ते में उनकी दो शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।

उन्होंने बताया कि इस दौरान इब्रान सिद्दीकी नामक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया।

मिश्र ने कहा कि इस मुठभेड़ के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक विपिन के हाथ में गोली लगी और उन्हें तथा पकड़े गए बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिद्दीकी पर देवरिया और कुशीनगर में विभिन्न गंभीर धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं।

भाषा सं सलीम नेत्रपाल

नेत्रपाल