MD Drugs Factory Busted
Anil Rawat Withdrew his Nomination: खरगोन। देश में इन दिनों चुनावी माहौल देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां नाम वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना पर्चा वापिस लेकर चुनावी मैदान से कांग्रेस को बाहर कर दिया हैं तो वहीं, अब निर्दलीय अभ्यर्थी अनिल रावत ने भी नामांकन वापस ले लिया है।
बता दें कि निर्दलीय अभ्यर्थी अनिल रावत ने खरगोन-बड़वानी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नाम वापस ले लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र से 5 उम्मीदवार चुनाव मैदान पर हैं। वहीं, बता दे कि 13 मई को इस सीट पर मतदान होने हैं।