रायपुर. प्रदेश में राजधानी रायपुर में भारत नेट परियोजना के दूसरे चरण के लिए परस्पर समझौते के ज्ञापन (एमओयू) पर आज हस्ताक्षर किए। परियोजना के जरिए गांवों और शहरों के बीच डिजिटल दूरी कम करने के लिए और गाँवो को शहरों के करीब लाने के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी का विस्तार जा रहा है. आज से छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा जहा नेट कनेक्टिविटी में बात होगी। जी हां छत्तीसगढ़ सरकार आज आधुनिकता की दिशा में एक और कड़ी को जोड़ने जा रही है | यह बात प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह ने राजधानी रायपुर में भारत नेट परियोजना के दूसरे चरण के MOU के दौरान कही.
Live: भारत नेट परियोजना के तहत केन्द्र व छत्तीसगढ़ शासन के बीच अनुबंध-कार्यक्रमhttps://t.co/LZhO5N6ftZ
— Dr Raman Singh (@drramansingh) December 30, 2017
उन्होंने अपने उद्बोधन में ये बात बताई कि कुछ दिनों पहले नारायणपुर के अबूझमाड़ में जब मेरी हेलीकाफ्टर उतरा, तो मैंने वहां के लोगों से पूछा कि अब कि बार मुख्यमंत्री बनूँगा तो आप लोगों को क्या चाहिए। सामान्यत लोग आवास, सड़क लाइट की मांग करते हैं, लेकिन वहां के लोगों के एक सुर पर मोबाइल कनेक्टिविटी कि मांग की। आज प्रदेश को भारत नेट परियोजना की सौगात मिलने जा रही है, जिससे निश्चित ही अबूझमाड़ के आखिरी गांव में मोबाइल कनेक्टिविटी में सुधार आएगी। उस दिन मैंने भी यही सपना देखा था कि मैं उस अबूझमाड़ के आखिरी गांव में बैठकर मोबाइल से बात करूँ।आज हम उस सपने को पूरा करने आगे बढ़ रहे हैं.
भारत नेट परियोजना के तहत केन्द्र व छत्तीसगढ़ शासन के बीच अनुबंध-कार्यक्रम, भारत नेट परियोजना के तहत 60000 गांव को नेट से जोड़ने को लेकर #MOU पर हस्ताक्षर किया गया@drramansingh @manojsinhabjp @MIB_India pic.twitter.com/VX4VcBu9Ox
— IBC24 (@IBC24News) December 30, 2017
इस एमओयू पर केंद्र सरकार के दूर संचार विभाग और भारत ब्रॉड बैण्ड नेटवर्क, राज्य सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा छत्तीसगढ़ इन्फोटेक एवं बायोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) के अधिकारी ने हस्ताक्षर किए। केंद्र सरकार की भारत नेट परियोजना के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ के 85 विकासखण्डों की पांच हजार 987 ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जायेगा।
Chhattisgarh embarking on a journey for the formation of a ‘Information Super Highway’. The MoU signing ceremony of ‘Bharat Net’ begins. pic.twitter.com/250X24US1z
— CHiPS (@CHiPSCgGov) December 30, 2017
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विशेष पहल पर वर्तमान में राष्ट्रीय ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क के प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ के 64 विकासखण्डों की चार हजार 104 ग्राम पंचायतों में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा ऑप्टिक फाइबर कनेक्टिविटी देने का कार्य किया जा रहा है। इनमें से 1800 ग्राम पंचायतों में यह कार्य पूर्ण कर लिया गया है.इस अवसर पर प्रिंसिपल सेकेट्री अमन सिंह ने बताया कि भारत नेट परियोजना से आम जनता, समाज और सरकार तीनों को फायदा होगा। इससे लोगों के दिन-प्रतिदिन का काम-काज काफी सुविधाजनक हो जाएगा। दूर संचार नेटवर्क के विस्तार से ग्राम पंचायतों के स्तर पर आपात परिस्थितियों में टोल फ्री नम्बर 108 पर आधारित संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस और टोल फ्री नम्बर 102 पर आधारित महतारी एक्सप्रेस की सेवाएं जरूरतमंद लोगों को जल्द से जल्द मिल सकेगी।