मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को मिले दो नए जज, पदस्थ न्यायाधीश की संख्या 34 हुई , 19 पद अभी भी खाली

Ads

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को मिले दो नए जज, पदस्थ न्यायाधीश की संख्या 34 हुई , 19 पद अभी भी खाली

  •  
  • Publish Date - May 27, 2019 / 01:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

जबलपुर। जजों की कमी से जूझ रहे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को आज से दो नए जज मिल गए हैं। 22 मई को राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद केन्द्रीय कानून मंत्रालय ने सीनियर एडवोकेट विशाल धगट और विशाल मिश्रा को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जज बनाने के आदेश जारी कर दिए थे जिसके बाद आज दोनों नए जजों ने जबलपुर हाईकोर्ट में अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
ये भी पढ़ें –मिक्सर मशीन और पानी टैंकर को नक्सलियों ने किया आग के हवाले

सोमवार को जजों की नियुक्ति होने के बाद जबलपुर हाईकोर्ट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों ही नए जजों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। बता दें कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 53 हैं। लेकिन अब तक यहां 32 जज काम रहे थे।दो नए जजों की नियुक्तियां होने से हाईकोर्ट में पदस्थ जजों की संख्या 34 हो गई है लेकिन अब भी यहां 19 जजों के पद खाली हैं।