पीलिया से एक और मौत, मोवा के महंत की गई जान

Ads

पीलिया से एक और मौत, मोवा के महंत की गई जान

  •  
  • Publish Date - April 30, 2018 / 05:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

रायपुर- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पीलिया का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोवा आमासिवनी में पीलिया से एक और युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 35 साल के सोमेश दास महंत की मौत हो गई है। वह पिछले एक हफ्ते से पीलिया की चपेट में था। उसका 2 दिन तक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पीलिया के कारण इन्फेक्शन इतना बढ़ गया था कि लीवर में  सेप्टेसिमिया नामक भयंकर इन्फेक्शन को गया। इलाज़ के दौरान निजी अस्पताल में मौत ही गई। उनकी धार्मिक गुरू के रूप में पहचान थी।  मोवा इलाके में यह पीलिया से पांचवीं और शहर में छठवीं मौत है।

ये भी पढ़ें- आसाराम के बचाव में अयोध्या राम मंदिर न्यास के प्रमुख,कहा-कैदियों को सुधारने जेल जाते हैं संत

वेब डेस्क,  IBC24