जशपुर। जशपुर में जोगी कांग्रेस के समर्थक कांग्रेस में वापस लिए जाने की पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं। पोस्ट वायरल होने के बाद कांग्रेस में अंतर्कलह सामने आ रहा है। पूरे विवाद के बाद कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी लालजीत राठिया की बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने सीधे चेतावनी देते हुए कहा की अगर JCCJ कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होते हैं तो कांग्रेसी कार्यकर्ता घर बैठने को मजबूर हो जाएंगे।
पढ़ें- एटीएम उखाड़ने की कोशिश कर रहा था बदमाश, सारी हरकत ऑनलाइन देख रहे थे अफसर, पकड़ा गया
दरअसल जशपुर जिले के सैकड़ों JCCJ कार्यकर्ताओं ने सीएम भूपेश बघेल के साथ फोटो सोशल मीडिया में डालकर वायरल कर दी है। हालांकि JCCJ कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने की बात कांग्रेस नेता नकार रहे हैं।
पढ़ें- लोकसभा चुनाव, आज शाम थम जाएगा पहले चरण का शोर, 20 राज्यों के 91 सीटों
जिला कांग्रेस सम्मेलन में इसी बात को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया और जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल को सीधे चेतावनी दे दी कि अजीत जोगी के कट्टर समर्थक शशि भगत, ताहिर अली, हलीम फिरदौसी, हंसराज अग्रवाल समेत अन्य लोग अगर कांग्रेस का झंडा उठाते हैं तो कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता चुनाव प्रचार करने से अच्छा घर में बैठना पसन्द करेंगे।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इन्हें मौकापरस्त कहकर इनके कांग्रेस में शामिल होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया।