रायपुर। पूर्व सीएम अजीत जोगी बिना वेंटिलेटर के सांस ले पा रहे हैं। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक डॉ नरेश त्रेहन और डॉ यतिन मेहता के नेतृत्व वाले चिकित्सीय दल ने जोगी को वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी के तहत वेंटिलेटर-सपोर्ट धीरे धीरे हटाया जा रहा है। जोगी के निजी चिकित्सक डॉ रमन जोगी ने बताया कि फ़िलहाल उन्हें 10 फीसदी वेंटिलेटर-सपोर्ट और 90 प्रतिशत ख़ुद से साँस ले रहे हैं। कुछ समय बाद वेंटिलेटर पूरी तरह से हटा लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- हड़ताली नर्सों पर सरकार की सख्ती, गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस
अमित जोगी ने कहा है कि अजीत जोगी के तेज़ी से सुधरते स्वास्थ के लिए डॉक्टरों की दवाइयों के साथ-साथ उनके शुभचिंतकों के दिल से निकली दुआओं को ज़िम्मेदार मानता हूँ। उन्होंने जोगी के सेहत के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से ग़लत अफ़वाह फैलाने वालों के प्रति अपनी कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि इन अफ़वाहों के पीछे उन्ही लोगों का हाथ है, जो सीडी बनाने का गोरखधन्धा चलाकर, अपने निजी स्वार्थों के लिए प्रदेश की राजनीति को लगातार दूषित कर रहे हैं। उन्होंने माँग करी है कि ऐसे लोगों का पर्दाफ़ाश करके उनके विरुद्ध सख़्त से सख़्त क़ानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।
वेब डेस्क, IBC24