जोगी के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्ड़ी की एमआरआई जांच, डॉ दुरेजा देखने जाएंगे मेंदाता

Ads

जोगी के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्ड़ी की एमआरआई जांच, डॉ दुरेजा देखने जाएंगे मेंदाता

  •  
  • Publish Date - June 6, 2018 / 01:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। उनके निजी चिकित्सक डॉ रमन जोगी ने बताया कि बुधवार को मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी का एमआईआई जांच की गई। बताया जा रहा है कि जोगी को पिछले दो महीनों से पीठ में दर्द की शिकायत थी। इसका कारण जानने के लिए एमआरआई कराई गई। एमआईआर रिपोर्ट आने के बाद पीठ दर्द की तकलीफ के लिए लाइन ऑफ ट्रीटमेंट तय की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- डाक कर्मियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल,10 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार से भूख हड़ताल

 उल्लेखनीय है कि जोगी पिछले कुछ दिनों से मेंदाता अस्पताल में भर्ती है। उन्हें निमोनिया और इंफ्केशन की शिकायत के बाद एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक वे निमोनिया और इंफ्केशन की समस्या से निजात पा चुके हैं। डॉ नरेश त्रेहन और डॉ यतिन मेहता के नेतृत्व में मेदांता के डॉक्टरों उनका इलाज कर रहे हैं। इसके अलावा  दर्द-चिकित्सा  के पितामह डॉ जी॰पी॰ दुरेजा से भी परामर्श लिया जा रहा है। वे गुरूवार को उन्हें देखने मेंदाता अस्पताल आएंगे। उनका फिजियोथेरेपी भी चल रहा है।

वेब डेस्क, IBC24